Facebook पर सालों पुरानी पोस्ट और फोटो की तलाश करने में मदद करेंगे ये फीचर

Hanuman | Monday, 10 Aug 2026 01:07:35 PM
These features will help you search for years-old posts and photos on Facebook

इंटरनेट डेस्क। व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम की तरह ही बड़ी संख्या में लोगों द्वारा फेसबुक का भी उपयोग किया जाता है। फेसबुक भी लोगों से जुड़े रहने का एक अच्छा माध्यम है। इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई साल पुराने फोटो, पोस्ट या यादें मौजूद होती हैं। हालांकि समय बीतने के साथ उन्हें ढूंढना मुश्किल हो जाता है।

आप इसकी आसानी से तलाश कर सकते हैं। अपनी पुरानी Facebook पोस्ट या तस्वीरों को खोजने के लिए Activity Log और Memories फीचर आपके काफी काम आ सकता है। आप इसके लिए Activity Log का उपयोग करें। यहां लोग अपनी पुरानी Posts, Photos, Comments और दूसरी Activities को देख और मैनेज कर सकते हैं।

इसके लिए आपको फेसबुक में अपने Profile/Menu सेक्शन में जाना होगा। अब यहां पर Settings & privacy के अंदर Activity Log से जुड़े विकल्प को खोलना होगा। यहां पर उपलब्ध Filters की मदद से अपनी पुरानी Activity की तलाश कर सकते हैं।

PC:   aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.