- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आधी रात को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जयपुर के सांगानेर इलाके में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को कुचल दिया।
इस सड़क हादसे में पिता और बेटी को अपनी जान गंवानी पड़ी। वहीं मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। खबरों के अनुसार, रात करीब 12:30 बजे ये हादसा हुआ। कार ड्राइवर करीब 6 गाड़ियों को टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो रहा था, जिसे पुलिस ने पीछा कर हल्दीघाटी गेट के पास दबोच लिया।
एसएचओ (मालपुरा गेट) ने जानकारी दी कि हादसे में भरतपुर हाल दुर्गापुरा (जयपुर) निवासी विष्णु (35) और उनकी बेटी श्रृष्टी (3) को अपनी जान गंवानी पड़ी है। वहीं घायल पत्नी और बेटे को अस्पलात में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने कार को जब्त कर अपनी जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार कार चौरड़िया पेट्रोल पंप से सांगासेतु पुलिया की ओर जा रही थी। इसी दौरान सांगानेर स्टेडियम के पास उसने बाइक सवार एक परिवार टक्कर मार दी। इससे पूरा परिवार सड़क पर काफी दूर जाकर गिरा। हादसे के बाद भागने के प्रयास में बेकाबू कार ने सांगानेर थाने की तरफ एलएमबी चौराहे के पास एक स्कूटी सहित करीब छह अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में लिए। सूचना पर पुलिस ने पीछा कर कार सहित उसके ड्राइवर को हल्दीघाटी गेट के पास पकड़ लिया।
घायल मां और बेटे की हालत नाजुक
पुलिस ने हादसे का शिकार हुए परिवार के चारों सदस्यों को तुरंत अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद पिता और बेटी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को जयपुरिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। गंभीर रूप से घायल मां और बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है।
PC: patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें