Gehlot का भंवरी देवी हत्या मामले में बड़ा बयान, कहा- क्या आरोपियों को कोई राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है?

Hanuman | Saturday, 08 Aug 2026 02:45:16 PM
Gehlot's major statement on the Bhanwari Devi murder case

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोहावट के जंभेश्वर नगर में भंवरी देवी विश्नोई की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या और उनकी दो बेटियों पर हमले की घटना को 11 दिन बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपियों पुलिस की गिरफ्त में नहीं आने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

गहलोत ने इस संबंध में आज एक्स के माध्यम से कहा कि लोहावट के जंभेश्वर नगर में 27 जुलाई को भंवरी देवी विश्नोई की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या और उनकी दो बेटियों पर हमले की घटना को 11 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस मुख्य आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। पूर्व विधायक किसनाराम विश्नोई समेत 60 लोग आमरण अनशन पर बैठ गए हैं, फलोदी थाने के बाहर समर्थकों ने 2 किलोमीटर पैदल मार्च निकालकर आक्रोश जताया।

पूर्व सीएम ने इस संबंध में आगे कहा कि 31 जुलाई को कलेक्टर और एसपी के साथ हुई वार्ता में प्रशासन ने खुद 5 दिन का समय मांगा था, वह समय भी बीत चुका है और आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। 11 दिन बाद भी हत्यारोपी पकड़ से बाहर होना सीधा सवाल खड़ा करता है, क्या पुलिस प्रशासन नाकाम है या आरोपियों को कोई राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है?

PC:  news24online
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.