Petrol-Diesel Prices: क्या आज फिर से बढ़ गए हैं पेट्रोल-डीजल के दाम? ये है ताजा रेट

Hanuman | Saturday, 08 Aug 2026 08:34:54 AM
Petrol-Diesel Prices: Have petrol and diesel prices gone up again today? Here are the latest rates

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया है। आज भी दोनों ईंधनों की कीमतों में कमी नहीं हुई है। लोगों को पुरानी कीमतों पर ही ये दोनों ईंधन खरीदने पड़ेंगे। यानी लोगों को आज भी दोनों ईंधनों के लिए ज्यादा दाम देने होंगे।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल की कीमत 112.66 और डीजल की कीमत 97.78 रुपए प्रति लीटर तय हुई है। नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.12 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं यहां पर डीजल की कीमत प्रति लीटर कीमत 95.20 रुपए है। मुंबई में पेट्रोल 111.18, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47,डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 तथा डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर है।

देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हुई हैं कीमतें
गुरुग्राम: पेट्रोल ₹102.77 तथा डीजल ₹95.44 प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.56 प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल ₹115.69 और डीजल ₹103.82 प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल ₹102.05 और डीजल ₹95.55 प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल ₹113.35 तथा डीजल ₹99.36 प्रति लीटर
तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल ₹115.49 और डीजल ₹104.40 प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹110.93 जबकि डीजल ₹98.80 प्रति लीटर
भुवनेश्वर: पेट्रोल ₹109.92 और डीजल ₹100.92 प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल ₹98.10 तथा डीजल ₹86.09 प्रति लीटर
 

लोगों को लम्बे समय से है कीमतों में कमी होने का इंतजार
गौरतलब है कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर रोजना सुबह छह बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है, हालांकि लोगों को कीमतों में कमी होने का इंतजार है। आमजन का ये इंतजार कब समाप्त होगा, ये तो आने वाला समय ही बताएगा। अमेरिका-ईरान विवाद के कारण देश में कई बाद दोनों ईंधनों की कीमतों में इजाफा किया जा चुका है। 

PC:  tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.