National Weather Forecast: जयपुर सहित राजस्थान के इन जिलों के लिए जारी हुआ है भारी बारिश का अलर्ट

Hanuman | Saturday, 08 Aug 2026 07:31:07 AM
National Weather Forecast: Heavy rain alert issued for these districts of Rajasthan including Jaipur

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान सहित देश के कई राज्यों में बारिश का दौर बना हुआ है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में रात से ही बारिश का दौर बना हुआ है। सुबह से ही कई स्थानों पर रिमझिम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी राजस्थान सहित देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

आज उत्तर, पूर्व, मध्य और पश्चिम भारत में भारी बारिश, तेज आंधी और वज्रपात की संभावना है। पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। आज राजस्थान के साथ ही यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र और केरल में भी भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज भारी बारिश और 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने राजस्थान की राजधानी जयपुर के साथ ही अजमेर, अलवर, सीकर, झुंझुनू, भरतपुर, कोटा और उदयपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 30 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।

10 अगस्त तक पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना 
मौसम विभाग के अनुसार, 10 अगस्त तक पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। 9 अगस्त तक कोटा, उदयपुर संभाग में एक-दो स्थानों पर अतिभारी बारिश होने की भी संभावना है। वहीं  पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में 10 अगस्त तक बारिश की गतिविधियों में इजाफा होने की प्रबल संभावना है।

PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.