अन्तरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट ने पूरा किया पांच हजार मैचों का सफर, अब तक बने हैं ये बड़े रिकॉर्ड

Hanuman | Saturday, 08 Aug 2026 08:10:04 AM
International ODI cricket reaches the milestone of 5,000 matches; here are the major records set so far.

खेली डेस्क। अन्तरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट ने पांच हजार मैचों का सफर पूरा कर लिया है। शुक्रवार को स्कॉटलैंड और कनाडा के बीच वनडे क्रिकेट का 5000वां मैचा खेला गया, जसे स्कॉटलैंड ने 9 रन से जीत लिया। वनडे फॉर्मेट का आगाज 1971 में हुआ था। अब तक 55 सालों में 29 देशों ने वनडे खेले। आज हम आपको अन्तरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में बने अब तक के बड़े रिकॉर्ड के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड भारत के नाम दर्ज है। भारत ने 1081 वनडे मैचों में से 575 मुकाबलों में जीत हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया को 1025 मैचों में 619 में जीत मिली। पाकिस्तान ने 1002 मैचों में 529 मुकाबले जीते हैं।

सबसे ज्यादा वनडे विश्व कप जीतने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज है, जिसने 13 में से 6 बार वर्ल्ड कप जीता। भारत और वेस्टइंडीज के नाम 2-2 खिताब हैं।

सचिन के नाम दर्ज है ये रिकॉर्ड
क्रिकेट के इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने और सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। सचिन ने वनडे में सबसे ज्यादा 463 वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने 18 हजार से अधिक रन बनाए हैं।

विराट कोहली ने लगाए हैं सबसे ज्यादा शतक
सबसे ज्यादा शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड विराट कोहली क नाम दर्ज है। वह अब तक वनडे में सबसे ज्यादा 54 शतक लगा चुके हैं। सचिन 49 शतक के साथ दूसरे, जबकि रोहित 34 शतक के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

रोहित शर्मा ने लगाए हैं तीन दोहरे शतक
श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने 350 मैच में सबसे ज्यादा 534 विकेट झटके हैं। वहीं सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल का रिकॉर्ड पाकिस्तान के वकार युनूस के नाम दर्ज है। उन्होंने 13 बार पारी में 5 या ज्यादा विकेट लिए हैं। रोहत शर्मा वनडे में तीन दोहरे शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान रिकी पोंटिंग हैं।

PC: indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.