पीएम मोदी ने IIT दिल्ली के स्टूडेंट्स से कहा- मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं हूं, फिर…

Hanuman | Saturday, 08 Aug 2026 03:33:49 PM
PM Modi told IIT Delhi students,

 इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में देश  के होनहार छात्रों को सम्मानित किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पीएम मोदी ने इस दौरान छात्र-छात्राओं को संबोधित भी किया। इस दौरान एक ऐसा अवसर भी आया, जब हॉल में बैठे सारे स्टूडेंट्स ठहाके लगाकर हंसने लगे।

इस दौरान जमकर तालियां बजने लगी। समारोह में पीएम मोदी ने कहा कि आपके मन में कहीं न कहीं कुछ और चल रहा होगा। मैं तो बाबा बागेश्वर नहीं हूं, लेकिन यकीनन, हर छात्र के मन में आने वाले कल को लेकर सवाल तो होगा।

आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्टूडेंट्स से कहा कि कई छात्र नई शहर में नई शुरुआत करने की तैयारी में होंगे तो कई अपनी पहली सैलरी का भी इंतजार कर रहे होंगे। इस दौरान पीएम मोदी ने छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देने हुए कहा कि युवा जितना सशक्त होगा, भारत उतना ही सशक्त बनेगा। युवाओं ने भारत के स्टार्टअप को नई ताकत दी है।

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.