IND vs SL: देवदत्त पडिक्कल ने शतक लगाकर पेश की दावेदार, पहले टेस्ट में मिल सकता है खेलने का मौका

Hanuman | Saturday, 08 Aug 2026 04:20:02 PM
IND vs SL: Devdutt Padikkal stakes his claim with a century,could get a chance to play in the first Test

खेल डेस्क। भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने आज श्रीलंका XI के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे तीन दिवसीय वॉर्म-अप मैच में धमाकेदार सेंचुरी जड़ अपने इरादे दर्शा दिए हैं। श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने होने से पहले देवदत्त पडिक्कल द्वारा शतकीय पारी खेलना टीम इंडिया के लिए अच्छा संकेत है।

उन्होंने अपनी ये सेंचुरी 121 गेंदों में पूरी की और इस दौरान 14 चौके लगाए। हालांकि शतक लगाने के बाद देवदत्त पडिक्कल रिटायर्ड आउट होकर पवेलियन चले गए। ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा 60 और मानव सुथार 29 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। भारतीय टीम ने समाचार लिखे जाने तक पांच विकेट गंवाकर 238 रन बना लिए हैं।

वह अभी श्रीलंका के स्कोर 363 के स्कोर से 125 रन पीछे हैं। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस पारी में जलवा नहीं दिखा सके। वह केवल 5 गेंदों में 2 रन बनाकर चलते बने। केएल राहुल पहली पारी में 40 रन बनाकर आउट हुए। मैच में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के डक पर आउट होने के बाद देवदत्त पडिक्कल ने केएल राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी की।

देवदत्त पडिक्कल को अब साई सुदर्शन के स्थान पर श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की भारतीय प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है, जो चोट के कारण सीरीज से बाहर हो चुके हैं।

PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.