National Weather Forecast: राजस्थान सहित देश के कई राज्यों के लिए है मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Hanuman | Friday, 07 Aug 2026 08:03:32 AM
National Weather Forecast: Torrential rain alert for several states across the country, including Rajasthan

इंटरनेट डेस्क। मौसम विभाग की ओर आज के लिए राजस्थान सहित देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी हुई है। आज उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश होगी। वहीं  हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। राजस्थान के पांच जिलों में भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। राजधानी जयपुर में रात भर बारिश हुई है। अभी बूंदाबांदी का दौर जारी है। भरतपुर में 8 इंच बरसात हुई है। वहीं अलवर और करौली में जमकर बारिश हुई है।  इससे खेत-सड़कें पानी में डूब गए हैं।

देश के इन राज्यों के लिए भी जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज पश्चिमी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।  अंडमान और निकोबार द्वीप, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार, झरखंड में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी हुआ है।  विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा जैसे राज्यों में भारी बारिश के चेतावनी जारी की है। कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश और बिजली कड़कने का भी अलर्ट है।

बारिश के कारण मौसम हो गया है सुहावना
बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया है। लोग इस मौसम में पयर्टक स्थलों की ओर रुख करने लगे हैं। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। देश के कई राज्यों में अभी बारिश का दौर बना रहेगा। 

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.