- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। संसद के मानसून सत्र में आज राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू को लेकर बड़ी बात कही है। दोनों नेताओं के बीच तीखा बहत हुई। खबरों के अनुसार, इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि क्या अब मुझे किरेन रिजिजू से सीखना पड़ेगा। वे चेयरमैन के चेंबर में जाकर बोलते हैं कि रोज मैं ही यहां आकर बोलता हूं।
इस दौरान खड़गे ने किरेन रिजिजू को करारा जवाब देते हुए कहा कि क्या बोलना है, कब बोलना है और कैसे बोलना है, यह तय करना मेरा अधिकार है। उन्होंने सत्ता पक्ष पर विपक्षी सांसदों का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मैं केवल अमित शाह के संसद में आकर जवाब देने की मांग कर रहा हूं। इस सदन में जेटली जी ने खुद कहा था कि रुकावट लोकतंत्र का हिस्सा है।
इस पर केन्द्रीय मंत्री रिजिजू सदन में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष विपक्ष के नए सदस्यों को बोलने का मौका ही नहीं दे रहे हैं। उन्होंने खड़गे पर एक ही मुद्दे पर बार-बार बोलकर समय बर्बाद करने का आरोप लगाया है।
संसद पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह
वहीं दोनों सदनों में विपक्ष के हंगामे के बीच गृह मंत्री अमित शाह भी संसद पहुंच चुके हैं। शाह का आज लोकसभा में फॉरेन कॉन्ट्रिब्यूशन (रेगुलेशन) संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान जवाब मिल सकता है। इससे पहले कांग्रेस सभी विपक्षी दलों ने अमित शाह की 20 जुलाई से लगातार सदन में गैर मौजूदगी को लेकर सवाल उठा रहे थे। विपक्ष की ओर से संसद मार्च के दौरान छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस एक्शन को लेकर शाह से जवाब की मांगा जा रहा है।
PC: dainikjagranmpcg
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें