- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी की कीमतों में आज एक बार फिर से इजाफा हो गया है। आज सोने की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। खबरों के अनुसार, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत आज 2,735 रुपए का इजाफा हुआ है। इससे सोने की कीमत बढ़कर 1.48 लाख रुपए पर पहुंच गई है। वहीं आज एक किलो चांदी की कीमत में 931 रुपए का इजाफा हुआ है।
इससे चांदी की कीमत बढ़कर 2.25 लाख रुपए हो गई है। इस महीने केवल 6 दिन में ही सोना 5,501 और चांदी 7,198 रुपए महंगी हो गई है।
इस साल सोना अब तक 15 हजार रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए थी, जो अब 1.48 लाख रुपए पर पहुंच गई है। हालांकि इस साल चांदी कीमत में 5 हजार रुपए की गिरावट देखने को मिली है। चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.25 लाख रुपए पर आ गई है।
PC: prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें