- SHARE
-
अमेज़न पे ने आज ग्रेट फ्रीडम सेल 2026 (7 से 12 अगस्त) के दौरान खरीदारी, यात्रा और रोजमर्रा के भुगतान के लिए कई विशेष ऑफर्स की घोषणा की है। इन ऑफर्स का उद्देश्य ग्राहकों को Amazon.in पर खरीदारी के दौरान ज्यादा बचत के साथ आसान और किफायती भुगतान विकल्प उपलब्ध कराना है।
इस सेल के दौरान अमेज़न पे के जरिए ग्राहकों को फ्लाइट बुकिंग पर 21% तक की छूट, होटल बुकिंग पर 60% तक की बचत, अमेज़न पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5% कैशबैक, पे-इन-3 के माध्यम से 1,500 रुपये से अधिक की खरीदारी पर बिना ब्याज तीन किस्तों में भुगतान और यूपीआई व मोबाइल रिचार्ज पर कैशबैक का लाभ मिलेगा।
यात्रा बुकिंग पर आकर्षक ऑफर्स: फ्लाइट्स पर 21% तक और होटल्स पर 60% तक की छूट पाएं] ग्रेट फ्रीडम सेल के दौरान ग्राहक यात्रा बुकिंग पर 21% तक की बचत कर सकेंगे।
फ्लाइट्स: 7 से 9 अगस्त तक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की बुकिंग पर 6% की फ्लैट छूट मिलेगी। नए ग्राहकों को 1,000 रुपये तक की अतिरिक्त 10% छूट भी मिलेगी। वहीं, अमेज़न पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से बुकिंग करने पर 5% कैशबैक मिलेगा।
होटल: होटल बुकिंग पर 40% तक की छूट मिलेगी। प्राइम सदस्यों को अतिरिक्त 5% की छूट और अमेज़न पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 5% कैशबैक मिलेगा। इस तरह कुल बचत 60% तक हो सकती है।
बस: बस टिकट बुकिंग पर 17% तक की छूट के साथ 100 रुपये तक का अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा।
अमेज़न पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड: हर खरीदारी पर 5% कैशबैक
अमेज़न पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड पर न तो जॉइनिंग फीस है और न ही वार्षिक शुल्क। ग्रेट फ्रीडम सेल के दौरान इस कार्ड से खरीदारी करने पर ग्राहकों को हर खरीद पर 5% अनलिमिटेड कैशबैक मिलेगा। कंपनी के अनुसार, प्रत्येक खरीदारी पर मिलने वाले रिवॉर्ड्स के साथ यह सेल के दौरान भुगतान का सबसे फायदेमंद विकल्पों में से एक है।
पे-इन-3: सभी कैटेगरी में बिना ब्याज तीन किस्तों की सुविधा
कंपनी के अनुसार, ग्राहकों के बीच लचीले भुगतान विकल्पों की मांग लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में मोबाइल, बड़े घरेलू उपकरण, टीवी और इलेक्ट्रॉनिक्स की हर चार में से एक खरीदारी ईएमआई पर की जा रही है, जबकि इनमें से पांच में से चार ग्राहक नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प चुन रहे हैं। इतना ही नहीं, नो-कॉस्ट ईएमआई का दायरा अब इलेक्ट्रॉनिक्स से आगे बढ़कर होम एंड किचन अप्लायंसेज, फर्नीचर, फैशन और ग्रॉसरी जैसी श्रेणियों तक भी पहुंच गया है।
अब तक बिना ब्याज किस्तों की सुविधा केवल महंगी खरीदारी तक सीमित थी। पे-इन-3 के जरिए ग्राहक 1,500 रुपये से अधिक की किसी भी खरीदारी का भुगतान 0% ब्याज और बिना प्रोसेसिंग शुल्क के तीन समान मासिक किस्तों में कर सकेंगे। यह सुविधा ग्रॉसरी, फैशन, इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू जरूरतों समेत सभी कैटेगरी में उपलब्ध होगी। इसका लाभ किसी एक उत्पाद पर नहीं, बल्कि पूरे कार्ट वैल्यू पर मिलेगा, जिससे हर ऑर्डर पर किफायती क्रेडिट उपलब्ध होगा। कंपनी के अनुसार, लॉन्च के छह महीने के भीतर ही पे-इन-3 को ग्राहकों ने तेजी से अपनाया है, जिससे स्पष्ट है कि वे केवल महंगी ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा की खरीदारी के लिए भी ऐसे भुगतान विकल्प पसंद कर रहे हैं।
ग्रेट फ्रीडम सेल के दौरान अमेज़न पे लेटर के नए ग्राहक साइन-अप करने पर क्रेडिट अपग्रेड के साथ 600 रुपये तक के वेलकम रिवॉर्ड्स का लाभ भी उठा सकेंगे।
यूपीआई और मोबाइल रिचार्ज पर कैशबैक
अमेज़न पे यूपीआई के जरिए 1 रुपये तक का भुगतान करने या अमेज़न पे से क्रेडिट कार्ड बिल चुकाने वाले ग्राहकों को अपनी अगली अमेज़न खरीदारी (न्यूनतम ऑर्डर मूल्य 1,000 रुपये) पर 50 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। वहीं, सेल अवधि के दौरान मोबाइल रिचार्ज कराने पर भी ग्राहकों को 50 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा।
PC: india.