- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच जुबानी जंग भी जारी है। दोनों देशों की ओर से एक-दूसरे को धमकियां दी जा रही हैं। अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान को कई बार धमकियां दे चुके हैं।
अब ईरान की ओर से अमेरिका के लिए नई चेतावनी जारी हुई है। अमेरिका की नई कूटनीतिक खींचतान के बीच अब ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ने दोबारा हमला किया तो जवाब सिर्फ अमेरिकी ठिकानों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि खाड़ी के अहम ऊर्जा ठिकाने भी निशाने पर होंगे। होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर संभावित डील के बीच ईरान की ओर ये चेतावनी आई है।
इस डील में होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान की पकड़ मजबूत हो सकती है। खबरों के अनुसार, ट्रंप की 28 जुलाई की उस चेतावनी के बाद ईरान ने तेज कूटनीतिक पहल शुरू की, जिसमें ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा नेटवर्क और बुनियादी ढांचे पर हमला करने की बात कही थी।
खबरों के अनुसार, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सऊदी अरब, तुर्किये और कतर के विदेश मंत्रियों के अलावा पाकिस्तान के सेना प्रमुख से भी बातचीत की। अब्बास अराघची का इस बातचीत का मकसद था कि खाड़ी के सहयोगी देश अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर दबाव डालें, जिससे वह फिर से सैन्य कार्रवाई से पीछे हटे।
ईरान की ओर से दे दिया गया है ये साफ संदेश
एक अन्य सूत्र ने जानकारी दी कि ईरान का संदेश बिल्कुल साफ था कि अगर अमेरिका ने बुनियादी ढांचे पर हमला किया तो जवाब में खाड़ी के ऊर्जा प्रतिष्ठानों और दूसरे रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा। दोनों देशों का ये विवाद दुनिया के देशों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है।
PC: money9live
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें