- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। ईरान-अमेरिका तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दुनिया के देशों के लिए अच्छी खबर आई है। खबर ये है कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाला दक्षिणी समुद्री रास्ता सभी कारोबारी जहाजों के लिए खुला और चालू हो चुका है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इस बात की जानकारी है।
कमांड ने ये भी जानकारी दी कि ईरान और ओमान के बीच स्ट्रेट को दोबारा खोलने को लेकर बातचीत में भी प्रगति की खबर है, हालांकि, अभी अंतिम समझौता नहीं हुआ है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि दक्षिणी रास्ते से कारोबारी जहाजों की आवाजाही जारी है। हालांकि होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की संख्या अभी भी सामान्य स्तर से काफी कम ही है।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान के साथ संभावित समझौते को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बोल दिया कि तेहरान को परमाणु हथियार हासिल करने की इजाजत नहीं दी जा सकती। डोनाल्ड ट्रंप इस मुद्दे पर पूरी तरह स्पष्ट हैं और किसी भी अंतिम समझौते का अहम लक्ष्य ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाना होगा।
होर्मुज को लेकर ईरान और ओमान के बीच बातचीत और मोलभाव चल रहा है
मार्को रुबियो ने भी जानकारी दी कि होर्मुज को लेकर ईरान और ओमान के बीच बातचीत और मोलभाव चल रहा है। कोशिश है कि कम समय में ज्यादा से ज्यादा कारोबारी जहाज सुरक्षित तरीके से स्ट्रेट पार कर सकें। ईरान-अमेरिका तनाव लम्बे समय से पुरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है। दोनों देशों के बीच शांति समझौता होने के बावजूद एक-दूसरे पर हमले हुए हैं।
PC: jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें