- SHARE
-
खेल डेस्क। श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के पास एक ऐसी उपलब्धि अपने नाम करने का मौका है, जिसे आज तक कोई भी भारतीय बल्लेबाज हासिल नहीं कर सका है।
ऋषभ पंत अब टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बनने से सिर्फ तीन छक्के दूर हैं। वह अभी तक 49 टेस्ट मैचों में 97 छक्के लगा चुके हैं। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में तीन और छक्के जड़ने पर वह दुनिया के केवल चौथे बल्लेबाज होंगे, जो यह उपलब्धि हासिल करेंगे।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स के नाम है। उन्होंने 122 टेस्ट में सबसे ज्यादा 138 छक्के लगाए हैं। न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम 107 छक्कों के साथ इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट (100) टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले तीसरे क्रिकेटर हैं। टिम साउथी और क्रिस गेल ने 98-98 छक्के लगाए हैं।
PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें