बांकीपुर और दतिया विधानसभा उपचुनावों के परिणामों के बार Beniwal ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- जनता केवल ‘डबल इंजन’के शोर से…

Hanuman | Tuesday, 04 Aug 2026 01:30:34 PM
Beniwal took a dig at the BJP over the results of the Bankipur and Datia assembly by-elections

जयपुर। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने बिहार की बांकीपुर और मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनावों के परिणामों को भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा है। आरएलपी प्रमुख बेनीवाल ने इस संबंध में आज एक्स के माध्यम से कहा कि बिहार की बांकीपुर और मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनावों के परिणामों ने साफ संदेश दिया है कि जनता केवल ‘डबल इंजन’के शोर से प्रभावित नहीं होती, बल्कि जमीन पर काम, जवाबदेही और जनविश्वास को महत्व देती है।

आरएलपी सांसद बेनीवाल ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि बांकीपुर सीट को भाजपा के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अपनी राजनीतिक पहचान का प्रतीक बताते रहे हैं, लेकिन जनता ने स्पष्ट कर दिया कि अहंकार, प्रचार और सत्ता का दंभ चुनाव नहीं जिताते।

बेनीवाल ने कहा कि पूर्व में राजस्थान सहित कई अन्य राज्यों में कांग्रेस के साथ आंतरिक गठबंधन करके उप चुनावों में कुछ सीटों पर चुनाव जीतने वाली भाजपा को कल बिहार और मध्यप्रदेश के मतदाताओं ने यह भी याद दिलाया है कि लोकतंत्र में कोई भी अजेय नहीं होता। जो पार्टी हर चुनाव को अपनी अजेयता का प्रमाण पत्र बताती थी, आज उसे अपने ही प्रभाव क्षेत्रों में हार का सामना करना पड़ रहा है। देश का युवा और आम नागरिक अब केवल नारों से संतुष्ट नहीं है। वह रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य,किसानों के हित, महंगाई, कानून व्यवस्था और पारदर्शिता पर जवाब मांग रहा है।

आने वाले समय में जनता लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा को और करारा जवाब देगी
बेनीवाल ने कहा कि आने वाले समय में जनता लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा को और करारा जवाब देगी। कल एमपी और बिहार के उप-चुनाव परिणाम भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय नेतृत्व की भी नैतिक हार है।

PC: etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.