स्टूडेंट्स पर नहीं चलेगा केस, अपराधियों पर कायम रहेगी एफआईआर, सरकार ने कही ये बात

Hanuman | Monday, 03 Aug 2026 04:29:54 PM
No cases will be pursued against students, but FIRs against offenders will remain in force, the government has stated this.

इंटरनेट डेस्क। नीट पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर विरोध- प्रदर्शन करने वाले छात्रों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। इस बात की जानकारी केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को दी है। खबरों के अनुसार, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने आज इस संबंध में कहा सरकार अपने वादे पर कायम है। छात्रों के खिलाफ कोई एफआईआर नहीं दर्ज होगी।

हालांकि तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट में ये भी कहा कि प्रदर्शन के दौरान गंभीर अपराधों को लेकर जिन 2700 से अधिक लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई हैं, इन्हें वापस नहीं लिया जाएगा। अब मामले पर 18 अगस्त को सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट ने आज इस मामले में उन याचिकाओं पर सुनवाई की, जिनमें 20 जुलाई के संसद मार्च के दौरान पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाया गया है।

इस दौरान चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने बोल दिया कि कहा कि अगर कोई पुलिस अधिकारी जरूरत से ज्यादा बल का इस्तेमाल करता है, तो उसे बेवजह बचाया नहीं जाना चाहिए।  आपको बता दें कि नीट पेपर लीक के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन 36 दिन तक चला था।  ये प्रदर्शन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खत्म हुआ था।

PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.