Pakistan: पुलिस स्टेशन के बाहर हुआ आत्मघाती हमला, 19 की मौत, 55 लोग घायल

Hanuman | Monday, 03 Aug 2026 09:09:38 AM
Pakistan: Suicide attack outside police station; 19 dead, 55 injured

इंटरनेट डेस्क। आतंकवादियों के पनाहगाह पाकिस्तान के लिए ही अब ये भारी पड़ रहा है। अब यहां खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले में रविवार को एक पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमले ने कई लोगों की जान ली है। खबरों के अनुसार, इस हमले में 6 पुलिसकर्मी समेत 19 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

वहीं 55 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि हमले के समय पास के काबल चौक पर आतंकवाद के खिलाफ शांति रैली चल रही थी। इसी दौरान एक युवक काबल पुलिस स्टेशन के गेट पर पहुंचा। पुलिस वालों ने उसे रोककर तलाशी लेने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुका। इससे पहले पुलिस हरकत में आती, युवक को खुद को ब्लास्ट कर दिया।

हालांकि अभी तक इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने  नहीं ली है। पुलिस हाई अलर्ट पर है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को सील कर  तलाशी अभियान शुरू किया। आपको बात दें कि धमाके से पहले रविवार को कई लोगों द्वारा आतंकवाद के खिलाफ शांति रैली निकाली जा रही थी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने स्वात में बढ़ रही आतंकवादी घटनाओं की निंदा की। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि इलाके में शांति लौटाना और आतंकवाद का खात्मा करना उनके आंदोलन का एक ही मकसद है। यह सरकार की जिम्मेदारी है। अगर असुरक्षा का माहौल जारी रहा तो लोगों में बड़ा जनआक्रोश पैदा हो सकता है।

राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने प्रकट किय दुख
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इस आत्मघाती हमले हुई लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने पूरे मामले की विस्तृत जांच कराने के निर्देश दिए।

PC: pak navbharattimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.