Rajasthan: सीएम भजनलाल ने अब आमजन को दी ये बड़ी सौगातें

Hanuman | Monday, 03 Aug 2026 08:38:41 AM
Rajasthan: CM Bhajanlal has now announced these major gifts for the general public

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने  रविवार को राजसमंद के भिक्षु निलयम में आयोजित समारोह में 491 करोड़ रुपए से अधिक की राशि के 347 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। सीएम ने 369 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के 266 कार्यों का लोकार्पण तथा 122 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के 81 कार्यों का शिलान्यास किया।

भजनलाल शर्मा ने  इस दौरान कहा कि विकास परियोजनाओं से श्रीनाथजी की आस्था एवं महाराणा प्रताप की शौर्य धरा पर विकास गाथा में एक नया अध्याय जुड़ा है। उन्होंने कहा कि  प्रदेश में अन्नदाता के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए किसान सम्मान निधि को 6 हजार रुपए से बढ़ाकर 9 हजार रुपए किया। वहीं, किसानों को बिजली बिलों में लगभग 61 हजार करोड़ रुपए से अधिक का अनुदान दिया है। प्रधानमंत्री कुसुम योजना से अन्नदाता आज ऊर्जादाता के रूप में अपनी पहचान बना रहे हैं।

भजनलाल ने कहा कि राज्य सरकार पशुपालकों को गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना के अन्तर्गत 1 लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त ऋण एवं दूध पर 5 रुपए प्रति लीटर अनुदान दे रही है। मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के माध्यम से 23 लाख से अधिक बीमा पॉलिसी की गई हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों से प्राकृतिक एवं उन्नत खेती अपनाने का आह्वान किया।

ढाई वर्षों में 410 परीक्षाएं बिना किसी पेपर लीक के आयोजित हुई
भजनलाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने युवाओं के बेहतर भविष्य को सुनिश्चित करते हुए शिक्षा से लेकर रोजगार तक राह प्रशस्त की है। पेपरलीक और अन्य अनियमितताओं के मामलों में 569 लोगों को गिरफ्तार कर दोषियों पर कार्रवाई की गई है। ढाई वर्षों में 410 परीक्षाएं बिना किसी पेपर लीक के आयोजित हुई हैं।

PC: dipr.rajasthan 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.