- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अगस्त महीने में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर आमजन को राहत नहीं मिली है। आज भी दोनों ईंधनों की कीमतों में कमी नहीं हुई है। इससे लोगों को अभी बढ़ी हुई कीमतों पर ही दोनों ईंधन खरीदने होंगे। गुलाबी नगर जयपुर में पेट्रोल की कीमत 112.66 और डीजल की कीमत 97.78 रुपए प्रति लीटर तय हुई है।
नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.12 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं यहां पर डीजल की कीमत प्रति लीटर कीमत 95.20 रुपए है। मुंबई में पेट्रोल 111.18, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47,डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 तथा डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर है।
देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हुई हैं कीमतें
गुरुग्राम: पेट्रोल ₹102.77 तथा डीजल ₹95.44 प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.56 प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹110.93 जबकि डीजल ₹98.80 प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल ₹102.05 और डीजल ₹95.55 प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल ₹113.35 तथा डीजल ₹99.36 प्रति लीटर
तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल ₹115.49 और डीजल ₹104.40 प्रति लीटर
भुवनेश्वर: पेट्रोल ₹109.92 और डीजल ₹100.92 प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल ₹98.10 तथा डीजल ₹86.09 प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल ₹115.69 और डीजल ₹103.82 प्रति लीटर
लोगों को कहना पड़ रहा है महंगाई का सामना
गौरतलब है कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर रोजना सुबह छह बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है, हालांकि लम्बे समय से कीमतों में कमी नहीं हुई है। अमेरिका-ईरान जंग के दौरान दोनों ईंधनों की कीमतों में कई बार इजाफा हुआ है। इस कारण लोगों को महंगाई का समाना करना पड़ा रहा है।
PC: thehansindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें