- SHARE
-
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से भाजपा और आरएसएस को निशाने पर लिया है। उन्होंने ये राजस्थान में कांग्रेस सरकार की वापसी का एक बार फिर से दावा किया है। पूर्व सीएम गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि मेरा मानना है कि राजस्थान वो राज्य है जहां पर सरकार आना निश्चित है। कोई रोक नहीं सकता यहां पर।
पब्लिक तो इंतजार कर रही है चुनाव कब आए? भयंकर गुस्सा है और हर गांव में चर्चा हमारी स्कीम्स की होती है। अब किसी को नहीं सुनाई देता है तो मैं नहीं कह सकता। किसी को अगर सुनाई नहीं देवे कानों से, आंखों से देखे नहीं, उसका मैं नहीं कह सकता। परंतु हर गांव में एक ही चर्चा है। हमारी स्वास्थ्य योजना हो, हमारी शिक्षा योजना हो या हमारे इंग्लिश मीडियम के स्कूल हैं। डोटासरा जब शिक्षा मंत्री थे, तभी आई है ना ये तो।
गहलोत ने कहा कि सारे राजस्थान में आज कांग्रेस की योजनाओं, पेंशन हो, कोई योजना हो, गांव वालों को हमेशा का याद है। पशुओं की दवाएं फ्री, पशुओं का इलाज फ्री, उनका इंश्योरेंस कर दिया हमने। लंपी रोग आ गया। अभी मेरे परसों कोई मिला था, चार गाय मर गई लंपी रोग से। एक -एक गाय का ₹40,000 मिला उनको। कोई सोच सकता है क्या?
अगली बार सरकार आना निश्चित है
गहलोत ने कहा कि ऐसी-ऐसी योजना हमने दी है जो बिना मांगे हुए लोग कहते थे साहब आपके यह स्कीम आती कैसे दिमाग के अंदर, ये स्थिति बन गई थी। वो काम हमने किया है तो लोग भूल सकते हैं क्या इस बार? अगली बार सरकार आना निश्चित है। ये मान के चलो आप लोग, भजनलाल जी कुछ भी बोलें चाहे इनके जो लोग हैं, जो मुख्यमंत्री जी को और हाई कमांड को खुश करने के लिए बोलना पड़ता है, आत्मा उनकी मानती है। प्राइवेटली मिलेगा कोई आरएसएस का आदमी आपको, आप पत्रकार लोग हो, आपको मैं चैलेंज करता हूं, आरएसएस का बीजेपी का आदमी कोई मिले आपको, जो मिलते होंगे, आप उनको अकेले में पूछ लीजिए। वो क्या बोलेगा मालूम पड़ जाएगा।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें