National Weather Forecast: इन राज्यों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में भी होगी झमाझम बारिश

Hanuman | Tuesday, 04 Aug 2026 08:13:12 AM
National Weather Forecast: Heavy rain alert issued for these states, Rajasthan set for downpours as well

इंटरनेट डेस्क। देश के कई राज्यों में भारी और बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग की ओर से आज राजस्थान के साथ ही बिहार, अरुणाचल प्रदेश और सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में कुछ जगहों पर तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

वहीं  वहीं दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और कई दूसरे राज्यों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के उत्तर-पूर्वी और पूर्वी जिलों में बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी, वहीं दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में वर्षा में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है। 

जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, आज जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के अधिकांश जिलों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। आज प्रदेश के कई जिलों में मेघगर्जन के साथ तेज बारिश हो सकती है।

विभाग ने राजधानी जयपुर के साथ ही आज  अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर और  टोंक में रुक-रुक कर बारिश और तेज हवा चलने  का अलर्ट जारी किया है। वहीं वहीं उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, बूंदी और बारां में तेज बारिश हो सकती है।  

जोधपुर, पाली, नागौर, जालौर, सिरोही, बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।  हालांकि बाड़मेर, जैसलमेर, बालोतरा और फलौदी में बारिश की संभावना अपेक्षाकृत कम रहने की संभावना है। बारिश के कारण प्रदेश में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली हुई है।

PC: aajtak

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.