IND vs SL : बुमराह के बाद इस क्रिकेटर के खेलने पर बना हुआ है सस्पेंस

Hanuman | Tuesday, 04 Aug 2026 03:13:57 PM
IND vs SL: After Bumrah, there is suspense over this cricketer's participation

खेल डेस्क। श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से जसप्रीत बुमराह के बाहर होने के बाद अब एक और खिलाड़ी के खेलने पर सस्पेंस गहरा गया है। ये खिलाड़ी साई सुदर्शन, जो इस सीरीज में खेल पाएंगे कि नहीं, इसको लेकर भी अभी पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता।

जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन को जब इस दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया तब उनके नाम के साथ स्टार लगाया गया था। इसका मतलब है कि वे पूरी तरह से फिट होने पर ही खेल पाएंगे, नहीं तो बाहर हो जाएंगे। बुमराह तो बाहर हो चुके हैं। उनके स्थान पर नबी को शामिल किया गया है।

भारत बनाम श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से शुरू होना है। उससे पहले 7 अगस्त से एक प्रैक्टिस मैच खेला जाएगा। तीन दिन के इसी मैच से पता चल जाएगा कि साई सुदर्शन पहले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में शामिल होंगे या नहीं। उनके टीम में शामिल नहीं होने पर देवदत्त पडिक्कल को मौका मिल सकता है।

PC: cricinfo 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.