क्रिकेट छोड़कर अब इस फील्ड में उतरने वाले हैं MS Dhoni! इस कारण लग रहे हैं कयास

Hanuman | Tuesday, 04 Aug 2026 01:41:23 PM
After cricket, MS Dhoni is set to enter this field! Here’s why speculations are rife

खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का बाइक प्रेम एक बार फिर उजागर हुआ है। हालांकि इस बार कुछ अलग तरह से उनका बाइक प्रेम प्रशंसकों के सामने आया है। इसको देखकर प्रशंसक कयास लगाने लगे हैं। प्रशंसक अब कयास लगा रहे हैं कि क्या धोनी क्रिकेट को छोड़कर बाइक रेसिंग करेंगे।

भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस  धोनी का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह रेसिंग ट्रेक पर बाइक चलाते हुए नजर आ रहे हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।  उन्होंने इस बार रांची की सड़कों पर नहीं बल्कि बकायदा रेसिंग ट्रेक पर बाइक चलाई है। उन्होंने किसी एक पेशेवर रेसर की तरह सारे रेसिंग गियर पहनकर ये बाइक चलाई है।

खबरों के अनुसार, पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने ये बाइक चेन्नई के पास इरुनगाटुकोटई में बने मद्रास इंटरनेशनल सर्किट पर चलाई है। वह यहां टीवीएस यूरोग्रिप के एक प्रमोशनल इवेंट में पहुंचे थे।  एम एस धोनी ने यहां पर परमानेंट रेसिंग सर्किट पर बाइक चलाई और एक लैप पूरी की।

PC: aajtak.
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.