- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बीच चल रही बयानबाजी को लेकर लेकर बड़ा बयान दिया है।
खबरों के अनुसार, भजनलाल सरकार में मंत्री दिलावर ने कहा कि गहलोत और डोटासरा के बीच शीत युद्ध चल रहा है। अभी मानसून का मौसम है, अगर यह शीत युद्ध गर्मियों के मौसम में चलता तो सेहत के लिए अच्छा रहता। हालांकि इस दौरान उन्होंने ये भी बोल दिया कि ये कांग्रेस की आंतरिक लड़ाई है और इससे बीजेपी को कोई लेना-देना नहीं है।
इस दौरान दिलावर ने पिछली अशोक गहलोत कांग्रेस सरकार को भी निशाने पर लिया है। उन्होंने बोल दिया कि पिछली कांग्रेस सरकार ने राजस्थान में शिक्षा की स्थिति खराब कर दी थी। उन्होंने कहा कि सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम हो रहा है। मदन दिलावर ने पंचायत और निकाय चुनावों को लेकर कहा कि भाजपा इसके लिए पूरी तरह तैयार है।
PC: mttvindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें