PM Modi का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति ने जुकरबर्ग को दे डाली है चेतावनी, कहा- अगर माफी नहीं मांगी तो…

Hanuman | Wednesday, 05 Aug 2026 03:19:04 PM
A parliamentary committee has issued a warning to Zuckerberg over the removal of PM Modi's video.

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो को अस्थायी रूप से हटाने को लेकर संसद की स्थायी समिति ने मार्क जुकरबर्ग को तीन दिन के अंदर बिना शर्त माफी मांगने की चेतावनी दे डाली है। इस मामले में स्थायी समिति ने चेतावनी देते हुए बोल दिया कि अगर मार्क जुकरबर्ग ने माफी नहीं मांगी तो इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के तहत उनकी कंपनी को मिली सेफ हर्बर इम्युनिटी वापस ले ली जाएगी।

समिति के अध्यक्ष निशिकांत दुबे ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी सचिव एस कृष्णन को इस संबंध में एक पत्र भी लिख दिया है। इस पत्र के माध्यम से कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के छात्रों और जेन जी को संबोधित करने वाले वीडियो को 5-6 घंटे के लिए फेसबुक से हटाने को समिति ने बहुत गंभीरता से लिया है।

जुकरबर्ग को पत्र मिलने के तीन दिन के अंदर बिना शर्त माफी मांगनी होगी। समिति के अध्यक्ष निशिकांत दुबे ने कुछ इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म पर सरकार-विरोधी और लोकतंत्र-विरोधी सामग्री को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया है।

PC: indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.