- SHARE
-
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर अनशन पर बैठे छात्र नेता शुभम रेवाड़ को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है।
इस संबंध मे पूर्व सीएम ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर छात्र नेता शुभम रेवाड़ का एसएमएस अस्पताल में 15 दिन से अनशन जारी है और अब तो उन्होंने पानी पीना भी छोड़ दिया है। भाजपा सरकार ने न उनका अनशन समाप्त करवाने की कोशिश की, न उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया।
गहलोत ने कहा कि प्रदेश के असंख्य छात्र-छात्राएं छात्रसंघ चुनाव की मांग रहे हैं, पर सरकार हठधर्मिता पर अड़ी है। आखिर भाजपा सरकार को ऐसा क्या डर है? पड़ोसी मध्य प्रदेश में हाईकोर्ट के आदेश पर सितंबर 2026 तक सभी 15 सरकारी विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव कराए जाएंगे। राजस्थान सरकार वहां से सीख ले और तुरंत चुनाव की घोषणा करे। सरकार के प्रतिनिधि अविलंब शुभम रेवाड़ से अस्पताल जाकर मिलें और उनका अनशन समाप्त कराने की पहल करें।
PC: jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें