होम लोन समेत बैंक कर्ज की ईएमआई पर नहीं मिली राहत, आरबीआई ने किया ऐसा

Hanuman | Wednesday, 05 Aug 2026 11:48:40 AM
No relief on bank loan EMIs, including home loans; here is what the RBI did

इंटरनेट डेस्क। भारतीय रिजर्व बैंक ने होम लोन समेत बैंक कर्ज की ईएमआई पर एक बार फिर से किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी है। आरबीआई गवर्नर ने आज मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान कर दिया है। केन्द्रीय बैंक ने ब्याज दरों में इस बार भी किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया है।

आरबीआई ने रेपो रेट 5.25 फीसदी पर अपरिवर्तित रखी हैं। आरबीआई के इस कदम से होम लोन समेत बैंक कर्ज की ईएमआई पर कोई राहत नहीं मिलेगी। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने इस संबंध में कहा कि पहली तिमाही में असल महंगाई अनुमान से थोड़ी कम रही, जिससे पता चलता है कि लागत बढ़ने का असर कीमतों पर सीमित रहा है।

उन्होंने हाल ही में महंगाई बढ़ने का कारण खाने-पीने की चीजें और ईंधन का माना है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया युद्ध से अनिश्चितता बरकरार है, हालांकि, अब ग्लोबल ग्रोथ में सुधार की उम्मीद है। इस साल के लिए सीपीआई महंगाई दर अब 5 प्रतिशत रह सकती है। 

PC: currentaffairs.khanglobalstudies



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.