क्या अब आईपीएल खेलेंगे Mohammad Amir? मिल चुकी है ब्रिटिश नागरिकता

Hanuman | Wednesday, 05 Aug 2026 04:20:58 PM
Will Mohammad Amir play in the IPL now? He has obtained British citizenship

खेल डेस्क। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर अब इंडियन प्रीमियर लीग में भी खेलते नजर आ सकते हैं। उन्हें ब्रिटिश नागरिकता मिल चुकी है। ब्रिटिश नागरिकता से जुडी सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आमिर अब आईपीएल ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए योग्य हो गए हैं।

आपको बात दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों के आईपीएल खेलने पर रोक लगा रखी है। हालांकि पाकिस्तानी मूल के कई खिलाड़ी आईपीएल में खेल चुके हैं। मोहम्मद आमिर अब पाकिस्तान सुपर लीग में विदेशी प्लेयर बनकर खेलेंगे। वह 'द हंड्रेड' में लोकल प्लेयर के तौर पर खेल रहे हैं। मोहम्मद आमिर खुद बोल चुके हैं कि आईपीएल सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है।

आईपीएल में योजना को लेकर आमिर ने कहा कि उनकी प्राथमिकता अभी भी पीएसएल ही है और उन्होंने फिलहाल आईपीएल में खेलने के बारे में नहीं सोचा। अब समय ही बताएगा कि आमिर किसी आईपीएल टीम का हिस्सा बनने हैं यो नहीं।

PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.