एसडीएम को थप्पड़ मारने के मामले में Naresh Meena ने नगरफोर्ट थाने में किया सरेंडर

Hanuman | Thursday, 06 Aug 2026 04:38:19 PM
Naresh Meena surrendered at the Nagarfort police station in the case involving the slapping of an SDM.

जयपुर। टोंक के देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव के समय एसडीएम को थप्पड़ मारने के मामले में नरेश मीणा ने आज नगरफोर्ट थाने में सरेंडर कर दिया है। पिछले महीने उच्च न्यायालय से मिली जमानत रद्द होने के बाद नरेश मीणा आज सरेंडर करने पहुंचे। पुलिस नरेश मीणा को साथ लेकर टोंक कोर्ट पहुंची, जहां पर उन्हें एससीएसटी कोर्ट में पेश किया जाना है।

इससे पहले भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के बीच नरेश मीणा के समर्थकों को कोर्ट परिसर के बाहर ही रोक दिया गया है। आपको बात दें कि नरेश मीणा को 13 जुलाई को टोंक की एससी-एसटी कोर्ट ने हाईकोर्ट से मिली जमानत को रद्द कर दिया था। कोर्ट की ओर से जमानत की शर्तों के उल्लंघन को आधार मानते हुए यह आदेश दिया था।

आपको बता दें कि नवंबर 2024 में राजस्थान की देवली उनियारा विधानसभा सीट पर उपचुनाव में मतदान के दिन किसी बात पर नरेश मीणा ने एसडीएम को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद समरावता गांव में हिंसा और आगजनी की घटनाएं हुई थी।

PC: firstindianews
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.