Rajasthan: थर्ड ग्रेड टीचरों के लिए जल्द लागू होगी ट्रांसफर नीति, शिक्षा मंत्री कर दिया है ऐलान

Hanuman | Friday, 07 Aug 2026 08:29:11 AM
Rajasthan: Transfer policy for third-grade teachers to be implemented soon; Education Minister has made the announcement

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की भजनलाल सरकार की ओर से जल्द ही प्रदेश में थर्ड ग्रेड टीचरों के लिए ट्रांसफर नीति लागू की जाएगी। मदन दिलावर ने राजस्थान में शिक्षकों को स्थानांतरण नीति का आश्वासन दिया है।

इससे राजधानी जयपुर में शिक्षकों का धरना खत्म हो गया है। खबरों के अनुसार, तबादले की मांग को लेकर जयपुर के शहीद स्मारक पर थर्ड ग्रेड टीचर धरने पर बैठे थे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और शिक्षा सचिव से मुलाकात करने के लिए शिक्षकों का एक डेलीगेशन पहुंचा था। इसके बाद दिलावर ने प्रदेश में स्थानांतरण नीति का आश्वासन दिया है।

इस आश्वासन के बाद शिक्षकों ने धरना खत्म करने का ऐलान किया। खबरों के मुताबिक, दिलावर ने जानकारी दी कि शिक्षकों से बात हुई है। मुख्यमंत्री से बात करके इसका समाधान किया जाएगा। उन्होंने इस दौरान ये भी ऐलान किया कि प्रदेश सरकार ट्रांसफर नीति बना रही है, जल्द ही मुख्यमंत्री और कैबिनेट की मंजूरी के बाद उस नीति को लागू किया जाएगा।

PC: rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.