Petrol-Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी, ये है पेट्रोल-डीजल की ताजा रेट

Hanuman | Friday, 07 Aug 2026 09:24:16 AM
Petrol-Diesel Prices: Crude oil prices rise; here are the latest rates for petrol and diesel

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते आज वैश्विक बाजार में फिर से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आ गई है। ब्रेट क्रूड ऑयल के दाम 83.53 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। इस तेजी के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल कीमतों को अपडेट कर दिया है। कंपनियों ने आज भी दोनों ईंधनों की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है।

यानी लोगों को महंगी कीमतों पर ही दोनों ईंधनों को खरीदना होगा। जयपुर में पेट्रोल की कीमत 112.66 और डीजल की कीमत 97.78 रुपए प्रति लीटर तय हुई है। नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.12 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं यहां पर डीजल की कीमत प्रति लीटर कीमत 95.20 रुपए है।

मुंबई में पेट्रोल 111.18, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47,डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 तथा डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर है। लोगों को दोनों ईंधनों की कीमतों में कमी होने का इंतजार है। कीमतें कम होंगी या बढ़ेंगी, ये तो आने वाला समय ही बताएगा।

PC: newsbytesapp

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.