Aadhaar App में आप इस प्रकार आसानी से बदल दें अपना PIN, ये है प्रोसेस

Hanuman | Friday, 07 Aug 2026 01:38:53 PM
Here is how you can easily change your PIN in the Aadhaar app; here is the process

इंटरनेट डेस्क। Aadhaar App लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित हो रहा है। बहुत से लोग अपने स्मार्टफोन में इसे इस्तेमाल करते हैं। सुरक्षा का ध्यान रखते हुए लोग ऐप्स के PIN या पासवर्ड को समय-समय पर अपडेट करते रहते हैं।

ऐसा करने से आधार से जुड़ी जानकारी सुरक्षित रहती है और किसी अनजान व्यक्ति के लिए ऐप का गलत इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है। आज हम आपको Aadhaar App का पिन बदलने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं।

ये है प्रोसेस:

सर्वप्रथम अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल Aadhaar App ओपन कर मौजूदा PIN डालकर लॉग इन कर लें।

अब ऐप में Profile या Settings सेक्शन ओपन कर सिक्योरिटी से जुड़े ऑप्शन में जाना होगा।

अब Change PIN या Update PIN विकल्प पर आपको टैप करना होगा।

अब सर्वप्रथम मौजूदा PIN दर्ज डाल दें। इसके बाद नया PIN डालें और दोबारा वही PIN दर्ज करके उसे कन्फर्म करें।

अब आपको Submit या Save बटन पर टैप करना होगा।

PIN अपडेट होने के बाद आपको स्क्रीन पर कन्फर्मेशन मैसेज नजर आएगा।

PC: livehindustan
 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.