Iran ने होर्मुज स्ट्रेट पर अपनी पकड़ और मजबूत करने की कर दी तैयारी, ट्रंप ने फिर दिया बड़ा बयान

Hanuman | Friday, 07 Aug 2026 09:38:12 AM
Iran prepares to further strengthen its grip on the Strait of Hormuz; Trump makes another major statement

इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जंग को लेकर फिर से बड़ा दावा किया है। अब उन्होंने बोल दिया कि ईरान के साथ जारी जंग जल्द खत्म हो सकती है। बातचीत आगे बढ़ रही है। डोनाल्ड ट्रंप अभी तक कई बड़े दावें कर चुके हैं।

खबरों के अनुसार, व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने बोल दिया कि उन्हें नहीं लगता कि ईरान के साथ संघर्ष अब ज्यादा लंबा चलेगा। अमेरिका के पास हथियारों की कोई कमी नहीं है और जरूरत के मुताबिक नए हथियार लगातार बनाए जा रहे हैं।

दूसरी ओर ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर अपनी पकड़ और मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। अब ईरान की संसद में एक नया बिल पेश किया गया है। इसके तहत होर्मुज स्ट्रेट से अमेरिका, इजराइल और अन्य दुश्मन देशों के जहाजों की आवाजाही पर रोक लगाई जाएगी। इस प्रस्ताव के तहत नियम तोड़ने वाले जहाजों पर उनके माल की कीमत का 20% तक जुर्माना लगाने का प्रावधान है।

यमन में भड़क सकता है गृहयुद्ध
यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के बड़े हमले के बाद गृहयुद्ध भड़क सकता है। हूतियों ने पूर्वी यमन में सरकारी सेना के तीन सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला करने से स्थिति विकट हो गई है। ये क्षेत्र सऊदी समर्थित सरकार का मजबूत गढ़ माना जाता है और इसे हाल के वर्षों में हूतियों की सबसे बड़ी सैन्य कार्रवाइयों में गिना जा रहा है।

पीएम मोदी ने नेतन्याहू से की  बात
वहीं भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी ने इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत की। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात पर चर्चा की है।

PC: money9live
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.