Asia Cup 2026: 5 सितंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच होगा महामुकाबला, तय हो गया है शेड्यूल

Hanuman | Friday, 07 Aug 2026 08:44:49 AM
Asia Cup 2026: India vs Pakistan showdown set for September 5; schedule finalized.

खेल डेस्क। क्रिकेट प्रशंसकों को हमेशा भारत-पाकिस्तान मुकाबले का इंतजार रहता है। जल्द ही ये इंतजार समाप्त होने वाला है। दोनों टीमों के बीच अगले महीने बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। इस बार ये मैच महिला एशिया कप में होगा, जो 28 अगस्त से शुरू होगा। 13 सितंबर तक चलने वाला ये टूर्नामेंट यूएई यानी संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा।

भारतीय टीम अपना पहला मैच 30 अगस्त को खेलेगी। भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच मुकाबला 5 सितंबर को खेला जाएगा। हाल ही में टी20 विश्व कप के दौरान दोनों टीमों के बीच मुकाबला खेला गया था। इसमें भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह से पीटा था।

महिला एशिया कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान हो चुका है। इस बार महिला एशिया कप का छठा संस्करण होगा, जो कि टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस बार के एशिया कप में कुल आठ टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, मलेशिया, थाईलैंड और यूएई की टीमें खिताब के लिए जंग करती नजर आएंगी।

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा भारत-पाक मैच
एशिया कप 2026 में भारतीय टीम अपना पहला मैच थाईलैंड के खिलाफ 30 अगस्त को करेगी। टीम इंडिया अपना दूसरा मैच हांगकांग से 3 सितंबर को खेलेगी। इसके बाद 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होगा। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम को ग्रुप ए में जगह मिली है। भारत और पाकिस्तान के बीच 5 सितं​बर को शाम आठ बजे से मैच खेला जाएगा। ये मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा।

PC: translate
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.