DA: 8वां वेतन आयोग लागू होने से पहले सरकार कर्मचारियों को देने वाली है ये बड़ी सौगात!

Hanuman | Friday, 07 Aug 2026 12:26:37 PM
DA: The government is set to give this major gift to employees before the implementation of the 8th Pay Commission!

इंटरनेट डेस्क। 8वें वेतन आयोग के लागू होने से केन्द्र सरकार अपने कर्मचारियों को एक बड़ी सौगात दे सकती है। खबर ये है कि जुलाई 2026 में महंगाई भत्ते (डीए) में इजाफा होने का रास्ता साफ हो गया है।

 श्रम मंत्रालय की ओर से जून 2026 के लिए महंगाई इंडेक्स सीपीआई-आईडब्ल्यू के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। उसके बाद अब महंगाई भत्ते का कैलकुलेशन होगा। खबरों के मानें तो केंद्रीय कर्मचारियों को 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ सकता है। उसके बाद केन्द्रीय कर्मचारियों का डीए 60 परसेंट से बढ़कर 63 परसेंट हो जाएगा।

जुलाई 2026 में 7वें पे कमीशन के तहत महंगाई भत्ते में इसे बड़ी बढ़ोतरी माना जाएगा। श्रम और रोजगार मंत्रालय के तहत आने वाले ब्यूरो ऑफ़ लेबर ने जून 2026 का इंडस्ट्रियल वर्कर्स के लिए महंगाई इंडेक्स का ऐलान कर दिया गया है। ये आंकड़ा 151.9 दर्ज किया गया है। मई 2026 में ये इंडेक्स 150.8 था।

PC:  freepik
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.