- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। साउथ अमेरिकी देश कोलंबिया को सोमवार को बड़ी प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ा है। यहां पर 7.4 तीव्रता के भूकंप ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। इस भूकंप के कारण अभी तक 132 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 570 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
खबरों के अनुसार, सोमवार देर रात आए इस भूकंप के कारण देशभर में 86 इमारतें ढह गईं, जबकि 1,500 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है। वहीं 18 स्वास्थ्य केंद्रों और 52 स्कूलों को भी नुकसान झेलना पड़ा है। भूकंप के कारण कोलंबिया में 7 एयरपोर्ट पर काम रोक दिया गया है। यहां के पांच शहरों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। राष्ट्रपति ने इमरजेंसी कमेटी की बैठक बुलाकर राहत और बचाव अभियान की निगरानी प्रारंभी कर दी है।
इस भूकंप के कारण कोलंबिया के परेरा शहर में अकेले 60 लोगों की मौत होने की खबर है। करीब 5 लाख की आबादी वाला यह शहर भूकंप के केंद्र से 64 किमी से भी कम दूरी पर है। वहीं कोलंबिया की राजधानी बोगोटा सहित देश के कई शहरों में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।
भूकंप के झटके महसूस होने पर दशहत में आए लोग
भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग दशहत में आ गए। इसके बाद वह इमारतों से बाहर निकलकर सड़कों की ओर भागने लगे। इससे सड़कों पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र चोको इलाके में सैन जोसे डेल पालमार के पास था। भूकंप की गहराई 107 किलोमीटर थी।
PC: .abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें