- SHARE
-
जयपुर। हनुमान बनेवीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने प्रदेश में आगामी निकाय चुनाव एवं पंचायती राज चुनाव को लेकर अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है।
इस बात की जानकारी आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने खुद ही सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। उन्होंने आज एक्स के माध्यम से कहा कि कल शाम चुरू जिले के सरदारशहर में आगामी निकाय चुनाव एवं पंचायती राज चुनाव को लेकर आयोजित संगठनात्मक बैठक में सम्मिलित होकर पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं नागरिकों के साथ आगामी चुनावों की रणनीति और संगठन को मजबूत करने को लेकर विस्तृत संवाद किया।
इस अवसर पर कांग्रेस एवं भाजपा को छोड़कर अनेक साथियों ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी परिवार को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया। आगामी पंचायती राज एवं निकाय चुनाव में जनहित के मुद्दों को लेकर आरएलपी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी। मान-सम्मान और आत्मीय स्वागत के लिए सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र एवं चूरू जिले के सभी साथियों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें