One Day Cup: अब टोबी अल्बर्ट ने लगाए लगातार छह गेंदों पर छक्के, केवल 37 गेंदों में बना डाले इतने रन  

Hanuman | Monday, 10 Aug 2026 03:23:51 PM
One Day Cup: Now Toby Albert hits six consecutive sixes; scores this many runs in just 37 balls.

खेल डेस्क। क्रिकेट में अभी तक कई बल्लेबाज छह गेंदों पर लगातार छह छक्के लगा चुके हैं। इस लिस्ट में एक अब एक और बल्लेबाज का नाम जुड़ गया है। ये बल्लेबाज टोबी अल्बर्ट हैं।

इंग्लैंड के वनडे कप में हैम्पशायर के इस बल्लेबाज ने लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाए हैं। उन्होंने ससेक्स के खिलाफ सिर्फ 37 गेंदों में 86 रन की तेज पारी खेली। अल्बर्ट ने पहले ओवर में 2 छक्के जड़े थे। इसके बाद उन्होंने अगले ओवर में उन्होंने लगातार 4 गेंदों पर सिक्स लगाए। उनकी इस पारी के दम पर हैम्पशायर ने नौ विकेट गंवाकर 383 रन बनाए।

जवाब में ससेक्स की टीम 332 रन ही बना सकी। हैम्पशायर ने मुकाबला 51 रन से जीत लिया। अल्बर्ट ससेक्स के नैंटेस ओस्टहुइजन और ओली कर्टली की गेंदों पर लगातार छह छक्के लगाए। हालांकि, इन छक्कों को एक ओवर में लगाए गए 6 छक्कों का रिकॉर्ड नहीं माना जाएगा। अल्बर्ट ने अपनी इस अर्धशतकीय पारी में 5 चौके और 8 छक्के लगाए।

PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.