स्कूल बस में आग लगने की घटना को लेकर जूली का बड़ा बयान, कहा- भाजपा सरकार अब भी चेत जाए…

Hanuman | Tuesday, 11 Aug 2026 03:06:58 PM
Jully makes a strong statement regarding the incident where a moving school bus full of children caught fire

जयपुर। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने जैसलमेर के धउवा गांव के पास बच्चों से भरी चलती स्कूल बस में आग लगने की घटना को लेकर भजनलाल सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने इस संबंध में आज एक्स के माध्यम से कहा कि जैसलमेर के धउवा गांव के पास बच्चों से भरी चलती स्कूल बस में आग लगने की घटना बेहद चिंताजनक है। ईश्वर का शुक्र है कि सभी मासूम बच्चों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।

प्रदेश में कभी चलती बस, कभी स्लीपर बस तो कभी अन्य वाहनों में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं और सरकार व्यवस्था सुधारने के बजाय वसूली में व्यस्त है। आखिर राजस्थान की सड़कों पर सफर कब तक जिंदगी और मौत के बीच का जोखिम बना रहेगा?

जूली ने कहा कि सरकार हर हादसे के बाद जांच और कार्रवाई के वही पुराने दावे कर रही हैं, लेकिन व्यवस्था में अभी भी कोई सुधार नहीं हुआ। भाजपा सरकार अब भी चेत जाए हर बार किस्मत लोगों की जान नहीं बचाएगी। परिवहन विभाग का काम केवल चालान और वसूली करके आपकी जेब भरने का नहीं है l

PC: etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.