- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से मिली धमकी के बाद ऐसा कदम उठा लिया था, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा। उन्होंने पिछले माह तुर्किये से ब्रिटेन जाने के लिए सीक्रेट रूप से एक छोटे मिलिट्री विमान का उपयोग किया था। वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट में इस प्रकार का खुलासा हुआ है। इसी के तहत ईरान से हत्या की धमकी मिलने के बाद डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा का पूरा प्लान बदला गया था।
तुर्किये की राजधानी अंकारा से निकलते वक्त डोनाल्ड ट्रंप कैमरों के सामने पुराने एयरफोर्स वन में सवार हुए। इसके बाद उन्हें एयरपोर्ट पर सामान और खाना पहुंचाने वाली केटरिंग गाड़ी से चुपचाप छोटे मिलिट्री विमान सी-32ए तक पहुंचाया गया। खबरों को अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप गत माह की 8 तारीख को नाटो समिट में शामिल होने के लिए तुर्किये की राजधानी अंकारा पहुंचे थे। वे कतर से मिले नए बोइंग 747-8 विमान से वहां गए थे।
PC: indiatv.
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें