- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। इन दिनों सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। आज भी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में इजाफा हुआ है। खबरों के अनुसार, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में 1,849 रुपए का इजाफा हुआ है। इससे सोने की कीमत बढ़कर 1.52 लाख रुपए पर पहुंच गई है।
वहीं एक किलो चांदी की कीमत में आज 2,907 रुपए का इजाफा हुआ है। इससे चांदी की कीमत बढ़कर 2.34 लाख रुपए हो चुकी है। अगस्त में केवल 10 दिन में ही सोना 9,630 और चांदी 15,985 रुपए महंगी हो चुकी है।
इस साल सोना अब तक 20 हजार रुपए महंगा हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को दस ग्राम सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए के ऊपर थी, अब 1.53 लाख रुपए पर पहुंच गई है। वहीं चांदी की कीमत में 4 हजार रुपए का इजाफा हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को चांदी कीमत 2.30 लाख रुपए थी, जो अब 2.34 लाख रुपए पर है। आगामी समय में सोने-चांदी कीमतों में और भी इजाफा हो सकता है।
PC: navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें