ICC ODI World Cup 2027 में इन दस टीमों ने पक्की की जगह, वेस्टइंडीज को करना होगा ऐसा

Hanuman | Tuesday, 11 Aug 2026 12:10:40 PM
These ten teams have secured their spots for the 2027 ICC ODI World Cup

खेल डेस्क। अफगानिस्तान ने अगले साल होने वाले आईसीसी वनडे विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। हालांकि दो बार की विजेता वेस्टइंडीज को इसमें जगह बनाने के लिए अब क्वालिफायर खेलना होगा। आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे मैच में अफगानिस्तान ने जीत हासिल करते हुए विश्व कप के लिए अपना टिकट बुक करवा लिया है।

इससे वेस्टइंडीज बैकफुट आ गई है। अब तक साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे, भारत, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, श्रीलंका, इंग्लैंड, अफगानिस्तान और बांग्लादेश  विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। इस साल 30 सितंबर तक आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष दस में रहने वाली टीमें वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर पाएंगी।  वहीं साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे को बतौर मेजबान होने के कारण टूर्नामेंट में सीधे प्रवेश मिला है। इस वक्त आईसीसी रैंकिंग में 10वें नंबर पर काबिज वेस्टइंडीज को 30 सितंबर से पहले भारत के खिलाफ दो वनडे मैच खेलने हैं। इस दोनों मैचों में जीत दर्ज करने के बावजूद वह क्वालिफिकेशन की रेस में नहीं आएगी। इसका मतलब है कि एक बार फिर वेस्टइंडीज को क्वालिफायर खेलना होगा।

 क्वालिफायर टूर्नामेंट अगले साल फरवरी में खेला जाएगा
ये क्वालिफायर टूर्नामेंट अगले साल फरवरी में खेला जाएगा।  इससे पहले 2023 में वनडे वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज को सीधी एंट्री नहीं मिली थी। तब भी उसे क्वालिफायर खेलना पड़ा था। इस टूर्नामेंट के सुपर-6 में विंडीज की टीम पांचवें नंबर पर रहने के कारण वर्ल्ड कप की रेस से बाहर हो गई थी। इस बार क्वालिफायर की विजेता टीम सीधे वर्ल्ड कप के दूसरे राउंड में  प्रवेश करेगी। उसके बाद की अगली तीन टीमें सुपर सीरीज खेलेंगी और जो जीतेगा उसे 12वें नंबर की टीम के रूप में विश्व कप में प्रवेश मिलेगा। 

PC: news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.