एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे Rocky ने तोड़ा 136 साल पुराना रिकॉर्ड

Hanuman | Wednesday, 12 Aug 2026 01:26:56 PM
Andrew Flintoff's son Rocky breaks 136-year-old record

खेल डेस्क। इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने केवल 18 साल की उम्र में ही इतिहास रच दिया है। वनडे कप में सोमरसेट के खिलाफ रॉकी ने केवल 76 गेंदों में 123 रन ठोक अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। इस पारी के साथ वह 18 साल 126 दिन की उम्र में रॉकी लंकाशायर की सीनियर टीम के लिए शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए। इस मामले में रॉकी ने आर्ची मैकलारेन का 136 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया।

टांटन में खेले गए मुकाबले में रॉकी ने 10 चौके और 7 छक्कों की सहायता से ये पारी खेली। उनकी इस पारी के दमपर लंकाशायर 50 ओवर में छह विकेट गंवाकर 443 रन बनाने में सफल् रही। ये लिस्ट-ए क्रिकेट में लंकाशायर का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी बन गया।

रॉकी ने मैच में कीटन जेनिंग्स के साथ मिलकर 214 रन की शानदार साझेदारी की। जेनिंग्स ने भी 127 गेंदों पर 156 रन की तूफानी पारी खेली। दोनों की धमाकेदार पारियों के दम पर लंकाशायर ने सोमरसेट को 174 रन से शिकस्त देकर टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

आर्ची मैकलारेन ने 18 साल और 256 दिन की उम्र में लगाया था शतक
इससे पहले आर्ची मैकलारेन के नाम लंकाशायर के लिए सबसे कम उम्र में फर्स्ट-टीम शतक का रिकॉर्ड दर्ज था। उन्होंने 1890 में होव में 106 रन बनाए थे। उस समय उनकी उम्र केवल 18 साल और 256 दिन थी। रॉकी ने अब 18 साल और 126 दिन की उम्र में शतक लगाकर ये रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।

pc: indiatv.
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.