- SHARE
-
खेल डेस्क। दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक बार फिर से सुर्खियों में आए हैं। इस बार वह अपने खेल के कारण नहीं बल्कि किसी अन्य कारण से चर्चा में आए हैं। खबर ये है कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अचानक शादी कर अपने प्रशंसकों को सरप्राइज दिया है। खबरों के अनुसार, पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मंगलवार को अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर जॉर्जीना रोड्रिग्ज से शादी कर ली।
रोनाल्डो ने सोशल मीडिया पर जॉर्जीना के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। इस फोटो में दोनों शादी की अंगूठी पहने हुए एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे थे। दोनों ने एक प्राइवेट समारोह में विवाह किया। इसमें उनके 5 बच्चे भी शामिल थे। खबरों के अनुसार, किस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जीना रोड्रिग्ज का समारोह पश्चिमी पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन के पास समुद्र के किनारे बसे शहर कास्केस में हुआ।
साल 2016 से एक दूसरे के साथ रहे हैं दोनों
आपको बता दें कि रोनाल्डो और जॉर्जीना रोड्रिगेज साल 2016 में मैड्रिड में मिलने के बाद से एक साथ रह रहे थे। इसके बाद दोनों का रिश्ता एक मजबूत परिवार में बदल गया है। नवंबर 2017 में जॉर्जीना ने बेटी अलाना मार्टिना को जन्म दिया।
इससे कुछ महीने पहले ये पुर्तगाल का स्टार फुटबॉलर सरोगेट के जरिए जुड़वां बच्चों, माटेओ और ईवा मारिया के पिता बने थे। जॉर्जीना ने रोनाल्डो जूनियर के साथ-साथ इन बच्चों को भी अपने बढ़ते परिवार का हिस्सा मानकर पूरे दिल से अपनाया। क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम इंटरनेशनल फुटबॉल में 146 गोल करने का रिकॉर्ड दर्ज है। 5 बार बैलन डी'ओर जीत चुके रोनाल्डो अपनी नेशनल टीम के लिए छह विश्व कप खेल चुके हैं।
PC: x
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें