- SHARE
-
खेल डेस्क। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने वाले अभिषेक पोरेल को लेकर बड़ी खबर आई है। खबर ये हे कि बंगाल के इस क्रिकेटर को पुलिस ने शादी का झांसा देकर रेप करने के आरोप गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा भी उन पर कई गंभीर आरोप लगे हैं।
इसके बाद दम दम पुलिस स्टेशन के अंडर आने वाले इमामी सिटी की पुलिस ने अभिषेक पोरेल को गिरफ्तार कर लिया है। खबरों के अनुसार, जून में एक छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पोरेल ने उनसे शादी का वादा किया और शारीरिक संबंध बनाए। इसके अलावा उनके साथ मारपीट और आपराधिक धमकियां भी दीं।
कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने इस मामले में क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को किया है। खबरों के अनुसार, छात्रा ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह और पोरेल बीते तीन साल से रिलेशनशिप में थे, लेकिन पिछले साल दोनों के बीच मतभेद होने लगे। पोरेल ने शादी की बात कहते हुए उनके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें