संसद में एनडीए और कांग्रेस सांसदों ने एक-दूसरे के खिलाफ किया प्रदर्शन, लगे अमित शाह और राहुल गांधी के खिलाफ नारे

Hanuman | Tuesday, 11 Aug 2026 12:46:19 PM
NDA and Congress MPs staged protests against each other in Parliament, slogans were raised against Amit Shah and Rahul Gandhi.

इंटरनेट डेस्क। संसद परिसर में आज अलग ही नजारा देखने को मिला है। सत्ताधारी एनडीए और कांग्रेस सांसदों ने आज एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन किया। एनडीए सांसदों ने आज विपक्ष पर संसद में चर्चा से भागने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया, वहीं कांग्रेस सांसदों ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के संसद पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाने लगे। इस दौरान भाजपा सांसद मुकेश दलाल ने पूछा कि राहुल गांधी झारखंड में छात्र प्रदर्शनकारियों से क्यों नहीं मिल रहे हैं। इस पर प्रियंका ने कहा कि राहुल गए हैं और छात्र प्रदर्शनकारियों से मिल भी चुके हैं।

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित
वहीं लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही हंगामे के कारण दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। विपक्ष दिल्ली में 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर गृह मंत्री के जवाब की मांग पर अड़ा हुआ है। हालांकि सरकार ने बता दिया है कि केन्द्रीय मंत्री अमित शाह चर्चा के लिए तैयार हैं।

हमें शाह की राय नहीं सुननी: राहुल गांधी
इस पर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हमें शाह की राय नहीं सुननी, बल्कि यह जानना है कि छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और गोलीबारी का आदेश किसने दिया था। आपको बता दें सरकार और विपक्ष के बीच जारी गतिरोध के कारण मानसून सत्र में संसद की कार्यवाही लगातार प्रभावित हो रही है। मानसून सत्र के अब केवल 3 दिन बाकी हैं।  

PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.