Australia के टी20 कप्तान मिचेल मार्श ने रचा इतिहास, तोड़ दिया है ये बड़ा रिकॉर्ड

Hanuman | Tuesday, 11 Aug 2026 12:59:32 PM
Australia's T20 captain Mitchell Marsh has made history by breaking this major record.

खेल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के टी20 कप्तान मिचेल मार्श ने अब एक ऐसी उपलब्धि हासिल कर ली है, जिसे इससे पहले उनके देश का कोई बल्लेबाज हासिल नहीं कर सका है। मार्श अब एक कैलेंडर ईयर में 1500 टी20 रन बनाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बन गए हैं।

द हंड्रेड में सनराइजर्स लीड्स की ओर से वेल्श फायर के खिलाफ मैच में मिचेल मार्श ने रिकॉर्ड अपने नाम किया है। हेडिंग्ले के लीड्स में खेले गए मुकाबले में मार्श ने 34 गेंदों पर 50 रन बनाए। इस पारी के दम पर मार्श के 2026 में टी20 में 1502 रन हो चुके हैं। उन्होंने केवल 35 मैचों में ही ये उपलब्धि हासिल की है।

मार्श ने इस मामले में टिम डेविड का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। इससे पहले एक कैलेंडर ईयर में डेविड ने 2022 में 73 टी20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा 1461 रन बनाए थे। ट्रेविस हेड ने  1442 रन  साल 2024) में बनाए थे।

PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.