Rajasthan: वन विभाग के बाद पुलिस विभाग में हुए तबादले, 123 आरपीएस अधिकारियों के मिली नई जिम्मेदारी

Hanuman | Wednesday, 12 Aug 2026 08:26:16 AM
Rajasthan: Transfers in the Police Department follow the Forest Department; 123 RPS officers assigned new responsibilities

जयपुर। राजस्थान में इन दिनों तबादलों का दौर जारी है। भजनलाल सरकार ने वन विभाग के बाद अब पुलिस विभाग में तबादले किए हैं। खबरों के अनुसार, सरकार ने अब प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 123 राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) अधिकारियों के तबादले किए हैं।   

पुलिस मुख्यालय की ओर से नए आदेश जारी हुए हैं। इसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी), उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) और समकक्ष अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अधिकारियों का जिला पुलिस से रेंज, पुलिस मुख्यालय, सतर्कता, अपराध शाखा और अन्य विशेष पुलिस इकाइयों में तलाबला किया गया है। वहीं कई अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में वृत्ताधिकारी और सहायक पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राजस्थान सरकार की ओर किए गए तबादलों के तहत गौरव सारस्वत को सीओ जायल, नागौर, राहुल गोयल को दांतारामगढ़, सीकर और नीरज गुप्ता को पीसांगन, अजमेर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सुहासी जैन को बानसूर, कोटपूतली-बहरोड़ और सुरेश बिश्नोई को कैलादेवी, करौली भेजा गया है।

वहीं मनीष शर्मा को अलवर दक्षिण, अर्जुन सिंह राठौड़ को ऋषभदेव, उदयपुर, नवनीत कौर को सीकर, विनोद कुमार को मकराना, नागौर और कपिल गुप्ता को दौसा में वृत्ताधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विजयपाल यादव को खाजूवाला, बीकानेर, मदन लाल को देवली, टोंक और दौलत राम को उप पुलिस अधीक्षक यातायात, भरतपुर भेजा गया है।

इससे पहले वन विभाग में हुए तबादले
इससे पहले भजनलाल सरकार ने वन विभाग में तबादले किए हैं। सरकार की ओर से 69 आईएफएस अधिकारियों के तबादले-पोस्टिंग की है। आरएफएस से आईएफएस बने 22 अफसरों को उनके प्रमोशन के सात महीने बाद पोस्टिंग दे दी गई है। वहीं सरकार की ओर से 14 आईएफएस अफसरों को अति​रिक्त चार्ज भी मिला है।

PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.