Rajasthan Weather Update: दो दिनों के बाद मौसम में आने वाला है बड़ा बदलाव, जारी हुआ ये अलर्ट

Hanuman | Thursday, 26 Mar 2026 08:01:21 AM
Rajasthan Weather Update: A Major Change in Weather Expected in Two Days; This Alert Has Been Issued.

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में दो दिनों के बाद मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। इस बात का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। प्रदेश में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिलेगा।

इसके प्रभाव से मौसम विभाग की ओर से 28 मार्च को पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में आंधी-बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं इसका सबसे अधिक असर 29-30 मार्च को देखने को मिलेगा। इस दौरान जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने तथा कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि मौसम विभाग की ओर से आज भी सीमावर्ती क्षेत्रों और शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जारी किया गया है।

बाड़मेर में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस हुआ है रिकॉर्ड
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बुधवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में 14.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। बारिश के कारण प्रदेश में अभी लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। वहीं अगले महीने से प्रदेश में एक बार फिर से लोगों को गमी का कहर झेलना पड़ेगा।

अगले महीन से प्रदेश के तापमान में भारी इजाफा होने की पूरी संभावना है। यानी अप्रेल माह से लोगों को प्रचंड गर्मी का कहर झेलने के लिए तैयार हो जाना चाहिए। फिलहाल अभी लोगों को इससे राहत मिली हुई है।

PC: patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.